
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में आज पारंपरिक लोकपर्व पोरा तिहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर राज्यभर में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।
मंत्री रामविचार नेताम के आवास पर भव्य कार्यक्रम
कृषि मंत्री रामविचार नेताम के शासकीय बंगले, नवा रायपुर अटल नगर स्थित सरकारी आवास पर पोरा तिहार का विशेष आयोजन होगा। कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे।
भूपेश बघेल का कार्यक्रम
वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में बहनों के साथ धूमधाम से तीजा-पोरा तिहार मनाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 11 बजे होगा। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बहनें शामिल होंगी।
पशु-प्रेम और कृषि संस्कृति का प्रतीक
पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति और पशु-प्रेम का प्रतीक है। इस दिन किसान अपने खेतों के साथी बैलों को सजाते हैं और पारंपरिक विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं। गांव से लेकर शहर तक बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के बैलों की खूब बिक्री होती है। कई ग्रामीण इलाकों में बैल दौड़ और मेले का भी आयोजन किया जाता है।
