छतीसगढ़रायपुर

गांजा तस्करी पर DRI रायपुर विंग की बड़ी कार्रवाई: कार के सीक्रेट चैंबर से 39.883 किलो गांजा बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/सक्ती न्यूज धमाका – राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) रायपुर इकाई ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्ति जिले से 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 39.883 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है।

कार में बनाए थे गुप्त चैंबर

सूचना के आधार पर डीआरआई टीम ने सक्ति जिले में एक संदिग्ध कार को पकड़ा। तलाशी के दौरान कार के चारों दरवाजों, फर्श और पिछली सीट के बैकरेस्ट के नीचे बनाए गए सीक्रेट चैंबर से 43 पैकेट बरामद किए गए। सभी पैकेट टेप से लपेटकर छिपाए गए थे।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

पूछताछ में सामने आया कि गांजे की यह खेप अवैध तस्करी के लिए लाई जा रही थी। डीआरआई ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेस एक्ट, 1985 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पांचों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

हाल ही में हुई थी दूसरी कार्रवाई

गौरतलब है कि हाल ही में डीआरआई रायपुर ने एक अन्य मामले में 11.486 किलो गांजा जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया था। अब जांच एजेंसी दोनों मामलों के तार जोड़कर नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!