छतीसगढ़सरगुजा

खेत की बिजली बाड़ से करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, अवैध हुकिंग बना जानलेवा

सरगुजा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोसगी पंडरीपानी गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा खेत में लगाए गए अवैध बिजली तारों के कारण हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुन्नी निवासी विष्णु माझी, जो इन दिनों अपने ससुराल लोसगी पंडरीपानी में रह रहा था, गांव के ही नीरसाय यादव के घर छप्पर सुधारने का काम कर रहा था। काम के बाद शाम करीब 7 बजे नीरसाय, विष्णु को खेत के रास्ते छोड़ने जा रहा था, जहां पानी भरा हुआ था।

इसी दौरान विष्णु माझी खेत के किनारे लगे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। उसे बचाने की कोशिश में नीरसाय यादव भी बिजली की चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में सामने आया है कि किसान रघु मांझी ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए बिजली पोल से अवैध हुकिंग कर खेत के चारों ओर करंट वाला तार लगा रखा था। यह असुरक्षित और गैरकानूनी व्यवस्था आखिरकार जानलेवा साबित हुई।

शनिवार सुबह ग्रामीणों को खेत में दोनों के शव पड़े मिले, जिसके बाद लखनपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

क्या कहती है कानून व्यवस्था?

बिजली की हुकिंग न केवल अवैध है, बल्कि इससे जान का खतरा भी रहता है। ऐसे मामलों में दोषी पर गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है।

ग्रामीणों में आक्रोश और डर

घटना के बाद गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग और प्रशासन को इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!