बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर हाईकोर्ट की फटकार – सिविल जज की नियुक्ति पर राज्य और लोक सेवा आयोग को जारी किया नोटिस

बिलासपुर न्यूज़ सिविल जज नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य और लोक सेवा आयोग को नोटिस जारी किया है. याचिकाकर्ता खुशबू जैन की तरफ से अधिवक्ता रोहित शर्मा ने न्यायमूर्ति पी सैम कोशी की एकल खंडपीठ में बहस की याचिका में समान अकं प्राप्त करने पर किस नियम के तहत नियुक्ति दी जानी चाहिए, यह प्रश्न उठाया गया है. इस मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश पी सैम कोशी की खंडपीठ ने उत्तरवादि को जवाब पेश करने निर्देशित किया है. साथ ही कोर्ट ने उत्तरवादी क्रमांक 14 के पक्ष मे नियुक्ति आदेश जारी करने पर आगामी तिथि तक रोक लगा दी है.याचिकाकर्ता खुशबू जैन ने अधिवक्ता रोहित शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत कर भर्ती नियमों की अनदेखी और त्रुटिपूर्ण चयन सूची पर आपत्ति कर उसे चुनौती दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले सप्ताह में रखी गई है

अगला खबर – नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा, सोनिया गांधी को लिखा खत

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!