कोंडागांवराजनीति

खराब स्वास्थ्य के आधार पर नारायण राणे को मिली जमानत, 15 हजार का भरा बॉन्ड

Updated: | Wed, 25 Aug 2021 12:21 AM (IST)

Narayan Rane Update : खराब स्वास्थ्य के आधार पर नारायण राणे को मिली जमानत, 15 हजार का भरा बॉन्ड
Narayan Rane Update : केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे को मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी है।

Narayan Rane News Update : महाराष्‍ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के देर रात रायगढ़ जिले के महाड़ अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। वैसे पुलिस ने पुलिस ने कोर्ट में राणे की 7 दिन की रिमांड की मांग की थी। नारायण राणे (Narayan Rane) के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि पुलिस ने जांच के लिए रिमांड की मांग को लेकर जो कारण दिए हैं वो उचित नहीं हैं। राणे को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने किसी तरह का नोटिस भी नहीं दिया। राणे के वकील ने केंद्रीय मंत्री के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अदालत से जमानत की अपील की थी।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ सोमवार को की गई उनकी टिप्पणी पर उनके के खिलाफ पुणे, रायगढ़, नासिक में पुलिस में कई शिकायतें दर्ज की गई हैं। नासिक और पुणे पुलिस की कम से कम दो टीमों ने केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ दर्ज FIR के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस ने मंगलवार को रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर से हिरासत में लिया था। महाराष्ट्र (Maharashtra) में ऐसा पहली बार हुआ, जब एक सेवारत केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की संभावना को देखते हुए, राणे की टीम ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।

राणे के खिलाफ मुंबई के लालबाग में विरोध प्रदर्शन करते हुए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी मौके पर मौजूद थीं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार, नारायण राणे के खिलाफ कई जगह एफआईआर दर्ज हुई। राणे के बयान आपत्ति जताते हुए शिवसेना कई जगह तोड़फोड़ की। नासिक स्थित भाजपा के दफ्तर पर नारे लगाते हुए पत्थर फेंके गए। वहीं नारायण राणे के आवास के पास शिवसेना, भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!