छतीसगढ़मुंगेली

मुंगेली फैक्ट्री हादसा : साइलो के नीचे दबे इंजीनियर और दो मजदूरों का निकाला शव, 40 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मुंगेली न्यूज धमाका – 40 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मुगेली जिले के सरगांव के रामबोड़ स्थित कुसुम लोहा फैक्ट्री में गिरे साइलो को हटा लिया गया। राखड़ में दबे एक इंजीनियर के अलावा दो मजदूरों के शवों को सुबह तक ढूंढकर निकाला गया. इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. इस रेस्क्यू ऑपरेशन को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने अंजाम दिया.

साइलो के नीचे दबे मिले शवों की पहचान इंजीनियर बिलासपुर के सरकंडा निवासी जयंत साहू पिता काशीनाथ साहू के अलावा मजदूर जांजगीर-चांपा जिला के तागा निवासी अवधेश कश्यप पिता निखादराम कश्यप और बलौदाबाजार जिले के अकोली निवासी प्रकाश यादव पिता परदेशी यादव के रूप में हुई है. तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स, बिलासपुर भेजा गया है. इसके पहले एक मजदूर मनोज धृतलहरे को घायल अवस्था में घटना स्थल से निकाला गया था, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी. कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध प्रथम दृष्टया एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की सूक्ष्मता से जांच कराई जाएगी. जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मृतक के परिजनों के साथ खड़ी है सरकार : साव

देर रात डिप्टी सीएम अरुण साव घटना स्थल पहुंचकर इस घटना को लेकर दुःख जताया. उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार और फैक्ट्री प्रबंधक द्वारा हर संभव आर्थिक सहायता मृतक के परिजनों को दिया जाएगा. इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है, आगे और भी कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि सरकार मृतक के परिजनों के साथ है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!