
दिल्ली न्यूज़ धमाका // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब पर 1 करोड़ सब्सक्राइबर हो गए हैं। इस मुकाम को हासिल करने वोल वे दुनिया के पहले लीडर भी हैं। PM मोदी ने 26 अक्टूबर 2007 को यूट्यूब जॉइन किया था। दुनियाभर के लीडर में मोदी के बाद ब्राजील के प्रेसिडेंट जायर बोल्सोनारो हैं। उनके 36 लाख सब्सक्राइबर हैं।
चलिए आपको PM मोदी के यूट्यूब चैनल के बारे में बताते हैं…
गुजरात बजट 2011 पर पहला वीडियो किया था अपलोड
- पीएम मोदी भले ही 2007 में यूट्यूब पर आ गए थे, लेकिन उन्होंने पहला वीडियो 4 साल बाद 18 मार्च 2011 में अपलोड किया था। ये वीडियो गुजरात बजट 2011-12 का था। इस वीडियो पर 35,375 व्यूज हैं। इसे 1400 लाइक्स मिले हैं। इसके बाद से उनके चैनल पर लगातार वीडियो आते रहे] जिन्हें लाखों लोगों ने देखा।
- मोदी के चैनल का सबसे पॉपुलर वीडियो एक दिव्यांग का है। महज 14 सेकेंड के इस वीडियो में मोदी एक युवा से मुलाकात कर रहे हैं। युवा मोदी से बात करता है और बाद में उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेता है। ये वीडियो काशी का है। जिसे 19 फरवरी 2019 को अपलोड किया गया था। इस पर 7 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं। इसे 11 लाख लाइक्स मिले हैं।
164 करोड़ से ज्यादा व्यूज
मोदी का यूट्यूब चैनल Narendra Modi के नाम से ही है। खबर लिखे जाने तक इस पर 164 करोड़ 31 लाख 40 हजार 189 व्यूज थे। वे अपने इस चैनल से PMO इंडिया, भारतीय जनता पार्टी, योग विद मोदी और एग्जाम वॉरियर्स मंत्राज यूट्यूब चैनल को प्रमोट भी करते हैं। सरकार के जुड़ी स्कीम, लाइव इवेंट को भी वे अपने चैनल पर दिखाते हैं।
मोदी के बाद किस नेता के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर
नरेंद्र मोदी के बाद यूट्यूब सब्सक्राइबर वाले दूसरे सबसे बड़े लीडर ब्राजील के प्रेसिटेंड जायर बोल्सोनारो हैं। उनके 36 लाख सब्सक्राइबर हैं। वहीं, मैक्सिको के प्रेसिडेंट एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादोर लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनके 30.7 लाख सब्सक्राइबर हैं। इसके बाद इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट जोको विडोडो और आखिर में अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन का नाम है।

भारत में मोदी के बाद राहुल के पास ज्यादा सब्सक्राइबर
भारत में नरेंद्र मोदी के बाद सबसे ज्यादा यूट्यूब सब्सक्राइबर राहुल गांधी के चैनल के हैं। राहुल के चैनल पर 5.25 लाख सब्सक्राइबर हैं। 4.39 लाख सब्सक्राइबर के साथ शशि थरूर तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी के पास 3.73 लाख सब्सक्राइबर हैं।