
छुरा,न्यूज़ धमाका :-स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी विकास परियोजना जिला गरियाबंद के निर्देशानुसार परियोजना छुरा तत्वावधान में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन टंकेश्वर नाथ धाम टोनहीडबरी में हुआ। इस मौके पर मैनपुर, गरियाबंद, छुरा और फिंगेश्वर के 30 जोड़े वर-वधु ने भाग लिया। सभी जोड़े को शासन की ओर से 19 हजार की सामग्री, पांच हजार की श्रृंगार सामान तथा एक हजार रुपये चेक सहित कुल 25 हजार रुपये तक नव विवाहिता को सहयोग प्रदान की गई। मानस मंदिर छुरा के राज पुरोहित यज्ञेश महाराज पांडेय के मंत्रोच्चारण कर संस्कृति के अनुसार विधि विधान से कराया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छुरा जनपद पंचायत के अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी थीं। अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने की। विशेष अतिथि छुरा बाल विकास सभापति बुंदा साहू, फिंगेश्वर आंबावि सभापति अर्चना दिलीप साहू, वन सभापति रजनी सतीश चौरे, जनपद सदस्य व आंबावि सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर, क्षेत्रीय जनपद सदस्य दीपक चन्द्राकार, सरपंच हेमंत ठाकुर, परसौद सरपंच मीना साहू, जिला परियोजना अधिकारी पांडेय, खंड परियोना अधिकारी सीएल साहू उपस्थित थे।
परियोजना अधिकारी सीएल साहू ने मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह के योजना की विस्तार से जानकारी दी।तथा विभाग द्वारा होने वाले लाभ से अवगत कराया। विशेष अतिथि जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि सामूहिक विवाह सही मायने में आदर्श विवाह है। तन, मन, धन और समय की बचत होती है। इस योजना से जुड़ने से अनेक शासकीय लाभ मिलता है।
उन्होने विवाह का अर्थ समर्पण बताया। सभापति बुंदा साहू, रजनी सतीश चौरे, आर्चना दिलिप साहू ने वर-वधु को सफल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि वैवाहिक जीवन में हम सफर मिलता है सुख-दुख में साथ होने से जीवन सफलता पूर्वक बीता है। मुख्य अतिथि तोकेश्वरी मांझी ने कहा कि आज से एकाकी जीवन समाप्त हो गया। एक नए परिवारिक जीवन में प्रवेश हो गया। अब साथ में दोनों परिवार और समाज को बेहतर बनाएं। जिला परियोजना अधिकारी पांडेय ने कहा कि विवाह में वर और वधु सात वचन देते और लेते हैं। एक और वचन भ्रूण हत्या नहीं करेंगे और न ही लिंग परीक्षण कराएंगे। इस मौके पर हेमचंद चंद्राकार, बिशे राम ठाकुर, संतराम ध्रुव, शालिक राम ध्रुव, ठाकुर राम चंद्राकर, हिमांशु, मोहित चद्राकार, सेक्टर सुपरवाइजर, कार्यकर्ता, सहायिका सहित ग्रामीण उपस्थित थे।