गया

गया में मूर्ति विसर्जन को लेकर हंगामा , फायरिंग में थाना प्रभारी सहित कई लोग जख्मी

बिहार न्यूज़ धमाका ///  गया में मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रवियों की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई. कई लोग घायल हो गए. टनकुप्पा के थाना प्रभारी को गोली लग गई और वह जख्मी हो गए. घायलों में दो महिला सहित दो अन्य शामिल हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन की ओर से तय समय के दौरान मूर्ति विसर्जन में विलंब होने के दौरान पुलिस और मूर्ति विसर्जन करने वाले उपद्रवियों के बीच हिंसक झड़प हुई.उपद्रवियों की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई. फायरिंग के क्रम में टनकुप्पा के थाना प्रभारी को पैर में गोली लग गई. दो अन्य घायलों का इलाज स्वास्थ्य प्राथमिक केंद्र में कराया गया. ये लोग खतरे से बाहर हैं. टनकुप्पा थाना प्रभारी को गोली लगने के बाद अधिक ब्लड निकलने की वजह से आनन-फानन में गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों की ओर से इलाज किया जा रहा है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!