छतीसगढ़धमतरी

जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अगल फड़ों में जुआ खेलते 18 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपये नगदी और ताश के पत्ते जब्त

धमतरी न्यूज धमाका – जुआरियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर लगे जुआ के फड़ों में छापेमारी कर 18 जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के पास से 1.03 लाख रुपये नगदी और दो बंडल ताश के पत्ते जब्त किये गए हैं. यह कार्रवाई धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत की गई है। यह कार्रवाई बिरेझर पुलिस चौकी ने ग्राम मड़ेली भाठापारा और चिरईया खार के पास मैदान में की गई है.

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिरेझर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा. पहले फड़ में 10 जुआरियों से 59,850 रुपये नगद और ताश के पत्ते जब्त किए गए, जबकि दूसरे फड़ में 8 जुआरियों से 43,200 रुपये और ताश के पत्ते जब्त किए गए. सभी आरोपियों के खिलाफ बिरेझर पुलिस चौकी में वैधानिक कार्रवाई की गई है.

आरोपियों के नाम और बरामद राशि:

मुकेश कुमार साहू से 5,450 रुपये
नवीन साहू से 6,400 रुपये
होमप्रकाश साहू से 6,250 रुपये
उत्तम कुमार साहू से 6,400 रुपये
शिव कुमार साहू से 5,750 रुपये
लोकनाथ साहू से 5,650 रुपये
गंगादीन साहू से 5,050 रुपये
गजेन्द्र सिंह ठाकुर से 4,650 रुपये
किशोर साहू से 7,150 रुपये
कुम्भनारायण साहू से 7,100 रुपये
योगेश्वर साहू से 5,900 रुपये
भीखम साहू से 6,400 रुपये
लीलाराम साहू से 4,600 रुपये
महेश साहू से 4,850 रुपये
किर्तन साहू से 2,700 रुपये
अनिल कुमार साहू से 4,900 रुपये
थानूराम सिन्हा से 5,500 रुपये
अरुण कुमार साहू से 5,350 रुपये

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!