छतीसगढ़दंतेवाडा

पानी की जगह कुएं से निकला पेट्रोल, लोग बाल्टी भर-भरकर निकालते रहे,  असलियत सामने आते ही  उड़े  लोगों के होश

दंतेवाड़ा न्यूज धमाका – दंतेवाड़ा के गीदम में एक कुएं से पेट्रोल निकलना शुरू हो गया है. लोगों ने इसे पहले तो चमत्कार समझा. जब पेट्रोल निकलने की असलियत का पता चला तो मौके पर हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक गीदम के बस स्टैंड के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप की टंकी से लीकेज होता रहा बुधवार की शाम को आसपास के लोगों के घरों के कुएं से पानी की जगह पेट्रोल निकलने लगा. लोगों ने बाल्टी भर निकालना भी शुरू कर दिया.

इधर इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.वार्ड क्रमांक 12 और 13 के इलाके को सुरक्षा के लिहाज से सील कर दिया है. रातभर यहां टाइट सिक्योरिटी रही. इतना ही नहीं प्रशासन ने बस स्टैंड कस पास स्थित बाफना पेट्रोल पम्प को भी बंद करवा दिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!