छतीसगढ़गरियाबंद

देवभोग अस्पताल में स्थानीय युवक डॉक्टर सुयश बतौर चिकित्सक देंगे सेवा, कहा- पूरी निष्ठा से करूंगा लोगों की सेवा

गरियाबंद न्यूज़ धमाका – प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण मंत्रालय रायपुर द्वारा 3 अगस्त को 523 नए डॉक्टर की पोस्टिंग पुरे प्रदेश भर में किया है. दो साल के अनुबंध पर ग्रामीण क्षेत्र में सेवा के लिए यह सूची जारी किया गया है. इस सूची में डॉक्टर सुयश गर्ग को देवभोग सीएचसी में पोस्टिंग किया गया है. सुयश प्रतिष्ठित व्यापारी बसंत अग्रवाल के पोते हैं. पिता अशोक गर्ग भी कारोबारी हैं. दादा की जिद थी की पोता कारोबार के बजाए पब्लिक सेवा में आए. अब डॉ. सुयश की देवभोग में पदस्थापना होने पर परिवार सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.

इस बीच लल्लूराम डॉट कॉम से डॉ. सुयश गर्ग (24 वर्ष) ने खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिता और दादा के सपनों को साकार करने का सौभाग्य मिला है. मैं क्षेत्र के लोगों को सेवा पूरी निष्ठा से करूंगा. 24 वर्षीय सुयश ने बिलासपुर के सिम्स में 2018 में अपनी पढ़ाई की शुरुवात किया था. फरवरी 2023 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी किया. मार्च 2024 में इंटरशिप पुरा किया.कारोबारी परिवार से जुड़े सुयश अपनी सफलता के लिए माता-पिता,अपने दादा समेत पूरे परिवार को इसका श्रेय दिया है. सुयश ने कहा कि उनकी हौसला अफजाई के वजह से आज वे अपने लक्ष्य को पा सके हैं.

बेटा नहीं बन सका अफसर, पोतों को बनाने की ठान लिया

दादा बसंत बताते हैं कि सुयश के पिता अशोक भी पब्लिक सेवा में आने के इच्छुक थे पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दे पाया. इसलिए अब वे अपने पोतों को कारोबार लाइन से हटा कर अपनी इच्छा पूरी कर रहे हैं. कारोबारी बसंत अग्रवाल के मंझले बेटे शिवकुमार के बेटे अभिषेक भी डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं. बिलासपुर सिम्स में सेकेंड ईयर के छात्र हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!