छतीसगढ़बिलासपुर

महिला डॉक्टर से लाखों रुपये की ठगी, शेयर ट्रेडिंग में प्रॉफिट का झांसा देकर ठगों ने बनाया शिकार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका- शेयर ट्रेडिंग में प्रॉफिट का झांसा देकर महिला डॉक्टर से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. सिम्स में पदस्थ महिला डॉक्टर को ठगों ने इंस्टाग्राम लिंक के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश के लिए फंसाया और 9 लाख 80 हजार रुपये की ठगी की. घटना के बाद डॉक्टर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

दरअसल, सिम्स में पदस्थ डॉ. सोनल पटेल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर ट्रेडिंग के लिए लिंक आया था. जिसे ओपन करने पर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया. ग्रुप से जुड़े लोगों ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग के लिए उकसाया, मुनाफे के लालच में आकर उन्होंने बीते 9 जुलाई को थोड़े रुपये निवेश कर दिए. इसमें उन्हें दोगुना से ज्यादा मुनाफा हुआ. फिर और रुपये निवेश करने के लिए कहा गया. इस पर डॉक्टर ने चार बार में नौ लाख 80 हजार रुपये निवेश कर दिए. 10 दिन में ही उनकी रकम वेबसाइट पर दोगुना से अधिक दिखाने लगा. उन्होंने अपने रुपये निकालने की कोशिश की तो जालसाजों ने बहाना करते हुए और रुपये निवेश करने के लिए कहा. जिसके बाद डॉक्टर को धोखाधड़ी का एहसास हुआ और इसकी रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!