छतीसगढ़रायपुर

शराब दुकान बंद, प्रदेश भर की मदिरा दुकानें दो दिन रहेगी बंद, शुष्क दिवस घोषित…

रायपुर न्यूज धमाका – प्रदेश में गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर जिले में शराब दुकानों को बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। 26 जनवरी और 30 जनवरी को प्रदेश की सभी शराब दुकाने बंद रहेगी। अगर कोई शराब बेचते या फिर पिलाते हुये पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 एवं “महात्मा गांधी निर्वाण दिवस” 30 जनवरी 2025 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

इस दौरान जिले में संचालित समस्त देशी कम्पोजिट दुकानें, विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाता, एफ.एल.8 तथा मद्य भण्डागार पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा।

अगर कोई आदेश का उलंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!