छतीसगढ़रायपुर

8 साल की बच्ची पर कुत्ते का हमला,दुकान में सामान खरीदने गई थी बच्ची

रायपुर न्यूज धमाका –  नगर निगम के जोन-2 सांई नगर में सोमवार को आठ वर्ष की अंजलि सेन को आवारा कुत्ते ने दौड़ा-दौड़ाकर काटा है। दरअसल, बच्ची घर से निकलकर पास की महाराजा दुकान पर खाने का सामने लेने गई थी। इसी दौरान दुकान के पास खड़े स्ट्रीट कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया।

हमला होते ही दुकानदार समेत अन्य लोगों ने कुत्ते से बच्ची को बचाया। गनीमत रही कि जल्द ही लोग बीच-बचाव में आ गए, जिससे ज्यादा गहरे जख्म बच्ची को कुत्ते नहीं दे पाया। माना का रहने वाला यह परिवार सांई नगर के काली मंदिर गली में रहता है। अंजलि की मां सरस्वती ध्रुव ने बताया कि बच्ची के नाना आए हुए थे।

इस दौरान उन्होंने कुछ पैसे दिए, जिसे लेकर वह दुकान पर खाने का सामान लेने गई थी। इस दौरान कुत्ते ने दौड़ाया, जिससे बच्ची गिर गई। रोने की आवाज सुनकर सभी दौड़े और कुत्ते से बच्ची का बचाया। हालांकि, बच्ची के हाथ पर कुत्ते के नाखून के निशान हैं, जिसकी वजह से मेकाहारा में ले जाकर स्वजन ने इंजेक्शन लगवाया है।

पिता ने किया था सतर्क

अंजलि की मां सरस्वती ने बताया कि कुछ दिनों पहले अंजलि के पिता मुकेश सेन के ऊपर भी ने कुत्तों ने हमला करने की कोशिश की थी। भौंकते हुए उनकी तरफ दौड़े थे, लेकिन उन्होंने अपने आप को सुरक्षित कर लिया था। घर पर आकर उन्होंने यह बात बताई थी और कहा था कि बच्चों का ध्यान रखना, लेकिन चूक की वजह से आज बच्ची अंजलि को कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया।

गाड़ी की आवाज सुनकर दौड़ा रहे कुत्ते

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि गाड़ी की आवाज सुनकर कॉलोनी के आवारा कुत्ते लोगों को दौड़ा रहे हैं। इसकी वजह से अक्सर लोग दहशत में रहते हैं। नगर निगम की टीम बीच में कुत्तों को पकड़कर ले गई थी। मगर, कुछ दिनों बाद वापस से लाकर छोड़ दिया है।

इन दिनों पांच से छह खूंखार कुत्ते कॉलोनी में भटक रहे हैं। रात के वक्त घर आने वाले लोगों को इनके द्वारा दौड़ाया भी जाता है।

चार-पांच दिन से कुत्ते की स्थिति खराब

मोहल्ले के दुकानदार नागेंद्र पांडेय ने बताया कि काटने वाले स्ट्रीट डॉग की स्थिति बीते चार पांच दिनों से खराब है। यह लगातार लोगों की ओर झपट्टा मार रहा है। सोमवार को नईदुनिया की टीम जब मौके पर पहुंची तब भी कुत्ते उसी क्षेत्र की गलियों भटक रहा था।

स्थिति यह थी कि वह किसी एक जगह ठहर भी नहीं रहा है। लगातार इस गली से उस गली की तरफ जाता दिखाई दिया। इसकी वजह से आस-पास के लोगों में दहशत का महौल है। बच्ची के अलावा यह और किसी को कभी भी शिकार बना सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!