छतीसगढ़रायपुर

2 हजार करोड़ का शराब घोटाला मामला,लखमा पिता-पुत्र दूसरी बार पहुंचे ईडी कार्यालय: शराब घोटाला में आज फिर हो रही है पूछताछ

रायपुर न्यूज धमाका – कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा और उनके पुत्र हरीश लखमा ईडी के बुलावे पर फिर से ईडी के रायपुर स्थित कार्यालय पहुंचे हैं। दोनों से पूछताछ चल रही है। बता दें कि पिछले सप्‍ताह भी दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। आठ घंटे तक पूछताछ चली थी। आज फिर से ईडी ने दोनों को तलब किया है।

बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान करीब 2 हजार करोड़ रुपये से शराब घोटाला हुआ था। तब कवासी लखमा प्रदेश के आबकारी मंत्री थे। ईडी का आरोप है कि प्रदेश में हुए शराब घोटाला में से बड़ी रकम कवासी लखमा को भी मिली है। ईडी ने इस मामले में पिछले महीने लखमा के यहां छापा मारा था। छापे के बाद ईडी ने लखमा के खिलाफ पर्याप्‍त सबूत मिलने का दावा भी किया है। इसके बाद से ही लखमा से पूछताछ का सिलसिला चल रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!