छतीसगढ़जगदलपुर

बस्तर जिले में हाऊसिंग बोर्ड के पांचवीं मंजिल से गिरने से एक इंजीनियर की मौत,लिफ्ट सुधारने का लिया था ठेका

जगदलपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में हाऊसिंग बोर्ड के पांचवीं मंजिल से गिरने से एक  इंजीनियर की मौत हो गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक इंजीनियर का नाम अंकित पॉल था। वह भिलाई के खुर्सीपार का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, पिछले 3 वर्षो से चंद्रशेखर वार्ड के हाऊसिंग बोर्ड सनसीटी कालोनी में रह रहे थे। अंकित पॉल हाऊसिंग बोर्ड में खराब लिफ्ट सुधारने का ठेका लिया था।  बीती रात को वह अपने कमरे से निकलकर बालकनी की ओर जा रहे थे तभी अचानक फ्लोर 5वीं मंजिल की बालकनी से  गिर गया और तड़प-तड़प कर जान चली गई।

 आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना 

वहीं आसपास के लोगों ने रात में जोर से गिराने की आवाज सुनकर बाहर निकले तो देख की एक युवक 5वीं मंजिल की बालकनी के गिर गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!