कोंडागांवछत्तीसगढ

कोंडागांव पुलिस ने ली मकान मालिकों की बैठक, किरायेदार की पूरी जानकारी लिये बिना मकान दुकान न दें किराये पर

अपराधियों को अब किराये पर मकान मिलना हो जायेगा टेढी खीर। लगेगा अपराध पर अंकुष। बिना आधारकार्ड के किराये पर नहीं देना है अपरिचित को मकान दुकान

थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह ने कहा कि मकान मालिक किरायेदार की पूरी जानकारी अपने पास रखे अपने पास

कोण्डागांव पुलिस ने अपराधों पर अंकुष लगाने की मुहिम तेज कर दी है। इसी क्रम में कोण्डागांव के थाना फरसगांव में एक बैठक आयोजित कर मकानमालिकों को इस सम्बंध में जागरूक करने का प्रयास किया गया है। कई मामलों में अपराधी अपराध घटित कर फरार हो जाते है । और सुराग के लिये मकान मालिकों को अनावष्यक रूप से परेषानी उठानी पडती है। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देषन में व अति पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के मार्गदर्षन में आज मणिषंकर चंद्रा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसगांव के द्वारा फरसगांव में किराये पर मकान देने वाले मकान मालिकांे की थाना में बैठक रखी गयी।

किरायेदार की पूरी जानकारी अपने पास रखे

मकान मालिको से चर्चाकर अपराध संबंधी गतिविधियों से अवगत कराया गया। बैठक में किरायेदारों की संपूर्ण जानकारी स्वयं के पास रखने व थाने में जमा करने के लिए कहा गया। जिससे अपराधी किरायदार बनकर छिप नही सकेंगें। यदि किसी भी किरायेदार की गतिविधि संदिग्ध लगती है तो तत्काल थाने मे सूचित करने के लिए हिदायत दिया गया। उपरोक्त बैठक में 30-40 मकान मालिक,व थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह व अन्य थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!