जगदलपुरछत्तीसगढ

जगदलपुर : बच्चे पैरावट में झोपड़ी बनाकर खेल रहे थे , अचानक लगी आग में झुलसे, कराह सुन कर कांप उठेंगे आप… विडियो

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// पैरावट में आग लगने से 3 बच्चे बुरी तरह जल गये हैं। जिसमें से एक एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और 2 घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया है। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार भानपुरी के मुरकुची गांव में पैरावट में बच्चे झोपड़ी बनाकर खेल रहे थे कि तभी अचानक पैरावट में आग लग गई। आग की चपेट में झोपड़ी आने से जल गई और उसमें खेल रहे बच्चे आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से और भीषण लगी कि बच्चे उससे बाहर नहीं आ पाये और उसी में फंसे रह गये। ग्रामीणों ने भयानक आग देखकर तुंरत 112 को सूचना दी।

मौके पर पहुंची भानपुरी पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। लेकिन आग किस वजह से लगी अब तक ये बात स्पष्ट नहीं हो पाई है। भानपुरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल दोनो बच्चे दर्द से कराह रहे थे। उनका दर्द उनके परिजन भी नहीं सह पा रहे थे। हम यहां इस दर्दनाक वाकये का वीडियो शेयर कर रहे हैं। लेकिन इस आग्रह के साथ कि कृपया कमजोर दिल वाले इस वीडियो को ना देखें। क्योंकि बच्चों का करुण क्रंदन आपको विचलित कर सकता है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!