अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाकाकोंडागांवखेल

अफगान टीम के लिए श्रीलंका पहुंचना हुआ मुश्किल, पाक के साथ सीरीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Cricket: श्रीलंका में कोरोना के बढ़ते केस देखते हुए 10 दिन का लॉकडाउन लगाया है। इस कारण भी सीरीज के आयोजन में समस्याएं आईं।Updated: | Tue, 24 Aug 2021 08:30 AM (IST)

Cricket: अफगान टीम के लिए श्रीलंका पहुंचना हुआ मुश्किल, पाक के साथ सीरीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Cricket: तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में हालात खराब हैं। ताजा खबर यह है कि अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम पाकिस्तान के साथ वनडे सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका नहीं पहुंच पा रही है। शुरुआती कोशिशों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा तो दोनों क्रिकेट बोर्डों ने वनडे सीरीज अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का फैसला कर लिया। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सितंबर के पहले हफ्ते में तीन मैचों की सीरीज होना थी। सीरीज स्थगित होने के पीछे एक और कारण श्रीलंका में बढ़ते कोरोना केस भी हैं। श्रीलंका में 10 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।

तालिबान के कब्जे के बाद काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सेना का कब्जा है। तय हुआ कि अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम सड़क के रास्ते पेशावर जाएगी और वहां से दुबई होते हुए कोलंबो पहुंचेगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी थी, लेकिन भारी परेशानियों को देखते हुए आखिरी में दौरा स्थगित करना पड़ा।

VIDEO: भारत ने नाम दिया 'ऑपरेशन देवी शक्ति', काबुल से भारत पहुंचीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब की 3 प्रतियां

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के सीईओ हामिद शिनवारी ने पुष्टि करते हुए कहा, हमने सीरीज को पाकिस्तान में शिफ्ट करने की कोशिश की, लेकिन अंततः अफगानिस्तान के आसपास की स्थिति को देखते हुए श्रृंखला को स्थगित करने का फैसला किया। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी ट्वीट किया कि दोनों बोर्ड 2022 में सीरीज को फिर से शेड्यूल करने का प्रयास करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!