छतीसगढ़कोरबा

कोरबा में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 7 शिक्षक-कर्मचारी बर्खास्त, 6 पर जांच जारी

कोरबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 शिक्षक व कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इन पर लगातार अनुपस्थित रहने और अनुशासनहीनता के आरोप थे। इसके अलावा 6 अन्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

शिकायतों के बाद हुई जांच

कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को कुल 13 शिक्षक और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। इनमें कार्यस्थल पर लंबे समय से अनुपस्थिति और विभागीय नियमों की अनदेखी शामिल थी। प्राथमिक जांच के बाद सभी मामलों की समीक्षा की गई, जिसके आधार पर यह कड़ा निर्णय लिया गया।

बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की सूची:

  • अनिता साहू – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. बरभांठा, कटघोरा
  • अनंत सिंह पैकरा – सहायक ग्रेड-3, हाई स्कूल तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा
  • संतोष कुमार तंवर – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. कारीमाटी, पोड़ी उपरोड़ा
  • श्वेता पोर्ते – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. छिरहुट, कटघोरा
  • दिनकर सिंह चेताम – सहायक ग्रेड-3, सेजेस पोड़ी लाफा, पाली
  • संतोष कुमार यादव – भृत्य, शा.उ.मा.वि. बोतली, करतला
  • लक्ष्मीकांत राज – भृत्य, वि.खं. शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पाली

अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए 6 नामों की सिफारिश

बाकी 6 कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया अभी जारी है। इनकी फाइलें विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई हैं और जल्द ही उनके खिलाफ भी कठोर कदम उठाए जा सकते हैं।

शिक्षा विभाग ने दी सख्त चेतावनी

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने साफ किया है कि शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नुपस्थित और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!