छत्तीसगढ

चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में दी जानकारी स्कूली बच्चों को

बालोद न्यूज़ शासकीय प्राथमिक शाला सेम्हरडीह में ओपन हाउस जागरूकता कार्यक्रम किया गया। चाइल्ड लाइन टीम ने बच्चों को जिले में संचालित टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में बताते हुए कहा कि चाइल्ड लाइन 24 घंटे चलने वाली मुफ्त राष्ट्रीय आपातकालीन आउटरीच फोन सेवा है, जो देखभाल व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए कार्य करती है।बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोई भी व्यक्ति संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। साथ ही वर्तमान समय मे कोरोना से संबंधित बचाव के बारे में मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग व सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया।खेल- खेल के माध्यम से बच्चों को सही स्पर्श एवं गलत स्पर्श की जानकारी देते हुए बचाव के बारे में बताया। बच्चों को उनके अधिकार, नशा के दुष्परिणाम से भी अवगत कराया गया।

ख़बरें और भी है ……………..घोटाला जेम पोर्टल से खरीदी गयी बेंच-टेबल का खेल

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!