नई दिल्ली

इंडियन पोस्ट दिल्ली ने मेल मोटर सर्विस डिपार्टमेंट के तहत स्टाफ कार ड्राइवर के पदों परभर्ती10वीं पास बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी,करे जल्द आवेदन

नई दिल्ली,न्यूज़ धमाका:- भारतीय डाक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. इसके लिए इंडियन पोस्ट दिल्ली ने मेल मोटर सर्विस डिपार्टमेंट के तहत स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवार 15 मार्च तक या उससे पहले आवेदन कर सकते है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.indiapost.gov.in/vas/Pages/India पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.indiapost.gov.in/VAS/Pages/Recruitment/IP_12012022 के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 29 पदों को भरा जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन करने की अंतिम तिथि- 15 मार्च

रिक्ति विवरण

कुल पद: 29 स्टाफ कार ड्राइवर (साधारण ग्रेड)

योग्यता

उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10 वीं) किया हो और हल्के और भारी मोटर वाहन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस और तीन साल का अनुभव हो.

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

वेतन

वेतनमान: 19,900 – 63,200 / – (स्तर -2)

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन अनुभव और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!