कोंडागांवछत्तीसगढ

लोक अदालत में यातायात के सभी प्रकरणों का हुआ निराकरण, 42 लाख के अवार्ड हुये पारित, अन्य प्रकरणों में भी सवा पंाच लाख की हुयी वसूली

कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का हुआ निराकरण

कोंडागांव न्यूज़ राष्ट्रीय विधिक रोवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी के मार्गदर्शन व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आम्बा शाह के माध्यम से जिला कोण्डागांव के समस्त न्यायालय एवं तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल एवं नारायणपुर के न्यायालय में 11 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

किया गया कोविड प्रोटोकाॅल का पालन

इस दौरान कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुये नेशनल लोक अदालत में उपस्थित पक्षकारों की भौतिक एवं वर्चुअल उपस्थिति के माध्यम से विभिन्न राजीनामा योग्य मामलों को आपसी राजीनामे के माध्यम से निराकरण किया गया। जिसमें जिला न्यायालय कोण्डागांव में मोटर दुर्घटना दावा 38 प्रकरण रखा गया। जिसमें से 05 प्रकरणों को निराकृत किया गया। एनआई एक्ट के तहत् 63 प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया था। जिसमें से 05 प्रकरण निराकृत किये गये। मेट्रोमोनियल एक्ट के 22 प्रकरणों को रखा गया था। जिसमें से 09 प्रकरणों को निराकृत किया गया। अन्य सिविल के तहत् 53 प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया था। जिसमें से 18 प्रकरणों को निराकृत किया गया।

यातायात के 60 प्रकरणों में 42 लाख का अवार्ड पारित

ट्रैफिक चालान के 60 प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया। जिसमें से सभी 60 प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया। जिसमें 4248244 रूपयों ब्यालीस लाख अड़तालीस हजार दो सौ चैबीस रूपये का अवार्ड पारित किया गया एवं आपराधिक मामलों के कुल 145 प्रकरणों को इस लोक अदालत में रखा गया था। जिसमें 49 प्रकरणों में राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया गया।

अन्य प्रकरणों में सवा पांच लाख की राषि बसूली गयी

न्यायालय में बैंकों द्वारा पेश प्री-लिटिगेशन प्रकरणों, विद्युत विभाग के प्रकरणों, नगर पालिका निगम के प्रकरणों, दूरसंचार विभाग एवं राजस्व न्यायालय के कुल 1170 प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया। जिसमें से 79 प्रकरणों को आपसी राजीनामे के माध्यम से निराकृत किया गया। जिसके माध्यम से 516664 रूपयों पांच लाख सोलह हजार छः सौ चैसठ रूपये की बकाया राशि प्राप्त हुई।

लोक अदालत के लिये बनायी गयी ऐसी संरचना

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नेशनल लोक अदालत के लिए छः खण्डपीठों का मुख्यालय स्तर पर एवं एक-एक खण्डपीठ तालुका विधिक सेवा समिति, केशकाल एवं नारायणपुर में गठित किया गया एवं राजस्व न्यायालय कोण्डागांव में एक खण्डपीठ का गठन किया गया। उपरोक्त सभी खंण्डपीठों के पीठासीन अधिकारी, सदस्यगण, अधिवक्तागण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण इस दौारान उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!