कोंडागांवछत्तीसगढ

अनुकंपा के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त संगठन ने बीईओ माकडी को सौंपा ज्ञापन

दिवंगत साथियों का मिशन संविलियन में अहम योगदान

सहायक शिक्षक पंचायत व्याख्याता पंचायत संवर्ग की सेवा अवधि के दौरान मृत्यु होने के फलस्वरूप उनके आश्रितों के अनुकंपा नियुक्ति के संबंध मे मुख्य सचिव महोदय छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में शिक्षक संवर्ग कर्मचारियों की लंबित प्रकरणों की जानकारी चाही गई है । इसी तारतम्य में मुख्य कार्यपालन अधिकारी माकड़ी एवं खंड शिक्षा अधिकारी माकड़ी को ज्ञापन सौंपा गया कि किसी भी दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग साथी का नाम न छूटे।

संघ ने किया हमेषा संर्घष

दिवंगत शिक्षक पंचायतों के अनुकंपा नियुक्ति मिले उनके साथ न्याय हो इसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त संगठन विभिन्न स्तर पर चाहे ब्लाक जिला या प्रांत हो प्रयासरत है.राजधानी रायपुर में उनके परिजनों के आन्दोलन में आर्थिक सहयोग हो या उनके साथ मंच साझा करना हो।
मौजूद रहे ये – आज के इस ज्ञापन कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष माकड़ी जयलाल पोयाम मानिक लाल साहु के साथ डमरु मरकाम, शीत मरकाम, भगत नाग, विसंबर साहू , महेश पटेल,रमेश मरकाम का विशेष सहयोग रहा. उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रामदेव कौशिक ने दी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!