छतीसगढ़बिलासपुर

स्कूल में चाकूबाजी : 12वीं के छात्र को 9वीं के छात्रों ने मारा चाकू, दो घायल

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला बिलासपुर के भारतमाता स्कूल का है, जहाँ कक्षा 12वीं और 9वीं के छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौवीं के छात्रों ने 12वीं के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दो छात्र घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ विवाद?
मंगलवार दोपहर तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित भारतमाता स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं। 12वीं का छात्र आवेश मिर्जा गैलरी में खड़ा था, तभी उसका दोस्त उसे बुलाने आया। जैसे ही आवेश पहली मंजिल पर पहुँचा, वहां पहले से खड़े 9वीं कक्षा के करीब आधा दर्जन छात्रों ने पुरानी रंजिश को लेकर उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी और तभी एक छात्र ने आवेश पर चाकू से हमला कर दिया।

दोनों छात्र घायल
झगड़े को शांत कराने पहुँचे आवेश के दोस्त पर भी चाकू से हमला कर दिया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक मौके पर पहुँचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस की कार्रवाई
मामले की सूचना पर तारबाहर पुलिस भी मौके पर पहुँची। पुलिस ने 9वीं कक्षा के आरोपी छात्रों को पकड़ लिया है। उनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!