विदेश

ईरान में पिज्‍जा खाती और कोल्‍ड ड्रिंक पीती महिलाओं का टीवी पर दिखना बैन , जारी किया गया फरमान

तेहरान न्यूज़ ईरान में महिलाएं व पु​रुषों के लिए अजिबोगरीब फरमान जारी किया गया है। नया आदेश के अनुसार अब यहां की महिलाओं को सेंसरशिप के तहत ​टीवी पर पिज्जा खाने और लेदर ग्लव्स पहनने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा वर्क प्लेस से जुड़े सीन्स में पुरुषों को महिलाओं के लिए चाय सर्व करते हुए भी नहीं दिखाने को लेकर चेतावनी दी गई है। ईरानी सेंसरशिप नियामक की तरफ से टीवी प्रोड्यूसर्स को इन नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। प्रोड्यूसर्स अपने शो या फिर एड में महिलाओं को लेदर ग्‍लव्‍स या फिर लाल रंग का कोई ड्रिंक पीते हुए नहीं दिखा सकेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं पुरुषों को वर्कप्‍लेस जैसे जगह पर महिलाओं को चाय सर्व करते हुए नहीं दिखाया जा सकेगा।वेबसाइट ईरान वायर की तरफ से बताया गया है कि हालिया ऑडिट के मुताबिक सरकारी अधिकारियों की तरफ से ब्रॉडकास्‍टर्स और फिल्‍म निर्माताओं के लिए ये नए नियम तय कर दिए गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!