छतीसगढ़कोरबा

बाइक चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करना पड़ा भारी, थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक निलंबित

कोरबा न्यूज धमाका – गाड़ी चेकिंग के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करने पर एसपी ने बांगो थाना प्रभारी समेत प्रधान आरक्षक निलंबित कर दिया है. जनपद अध्यक्ष की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई. बता दें कि क्षेत्र में अवैध वसूली को लेकर जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी के खिलाफ मार्चा खोल दिया था. लगातार बाइक चेकिंग, अवैध शराब पकड़ने के नाम पर किसी ने किसी को प्रताड़ित किया जा रहा था. जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार भी कर रहे थे. इसे लेकर जनपद अध्यक्ष ने मंत्री के साथ कोरबा एसपी से शिकायत की थी.

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए रविन्द्र कुमार मीना नगर पुलिस अधीक्षक, सायबर सेल, कोरबा से मामले की जांच कराई गई. शिकायत सही पाने पर एसपी ने बांगो थाना प्रभारी उषा सिंधिया और प्रधान आरक्षक जितेन जायसवाल को निलंबित कर दिया है. जांच में पाया गया कि सचिन कुमार मिश्रा से अनुचित तरीके से थाना प्रभारी उषा सौंधिया एवं प्रधान आरक्षक जितेन्द्र जायसवाल द्वारा 10,500 रुपए प्राप्त किया गया है, जिससे अवैध वसूली प्रथम दृष्टया परिलक्षित होती है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!