छतीसगढ़कोंडागांव

मुठभेड़ में 12 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर, AK-47 समेत विस्फोटक सामग्री बरामद

कोंडागांव न्यूज धमाका – मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 12 लाख के दो खूंखार नक्सलियों को मार गिराया है. घटना स्थल से नक्सलियों के शव और हथियार भी बरामद किया गया है. यह मुठभेड़ कोंडागांव जिले के मरकाम पाल में देर रात हुई. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने की है.

जिला कोंडागांव-नारायणपुर के सीमा से सटे किलम -बरगुम क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर कोंडागांव DRG/Bastar Fighters टीम माओवादी विरोधी अभियान पर 15 अप्रैल को निकली थी. अभियान के दौरान शाम को सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में अब तक दो नक्सली कैडरों के शव बरामद हुए हैं.

मुठभेड़ में पूर्वी बस्तर (East Bastar Division) का खूंखार माओवादी कमांडर DVCM हलदर एवं ACM रामे को मार गिराने मे सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली है. मारे गये माओवादी पर 8 लाख एवं 5 लाख कुल 13 लाख का इनाम घोषित था. मुठभेड़ स्थल से 01 नग AK-47 Rifle एवं अन्य हथियार, विस्फोटक व माओवादी सामग्री बरामद की गई है. इलाके में सर्च अभियान जारी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!