
बलौदाबाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गिरधारी नायक शुक्रवार को बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल, उप जेल, कोतवाली थाना, वृद्धाश्रम और स्कूलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में मिले हालात
- अध्यक्ष नायक ने कहा कि अस्पताल और अन्य संस्थानों में कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई।
- जर्जर हो चुके कुछ स्कूल भवनों को बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अन्य भवनों में शिफ्ट कर दिया गया है।
- आसपास के सीमेंट संयंत्रों से होने वाले प्रदूषण और गैस उत्सर्जन की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि मामला पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड के संज्ञान में लाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई होगी।
- निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि जेल में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं है और बंदियों ने कोई शिकायत नहीं की।
इस मौके पर आयोग के सदस्य गोविन्द कुमार सिंह, संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल, संयुक्त संचालक मनीष मिश्रा, डीएसपी माया असवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



