छतीसगढ़रायपुर

पंजाब से रायपुर लाकर हेरोइन बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया: 6 आरोपी गिरफ्तार, 57 लाख कीमती नशा बरामद

पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी

रायपुर न्यूज धमाका – रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के मुख्य सप्लायर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 273.19 ग्राम हेरोइन, 5 मोबाइल और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है। जब्त नशे की कीमत करीब 57 लाख रुपये आंकी गई है।

ऐसे टूटा सिंडिकेट

  • पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना कबीरनगर क्षेत्र के हीरापुर में आरोपी हेरोइन बेचने की फिराक में है।
  • मौके पर दबिश देकर आरोपी मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू को रंगेहाथ पकड़ा गया।
  • पूछताछ में सामने आया कि वह पंजाब से हेरोइन लाकर रायपुर के नेटवर्क को सप्लाई करता था।
  • उसी के निशानदेही पर पुलिस ने जसप्रीत कौर, विजय मोटवानी, दिव्या जैन और नितिन पटेल को गिरफ्तार किया।
  • आरोपी भूषण शर्मा को पहले ही एक अन्य मामले में पुलिस पकड़ चुकी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू (30), हीरापुर रायपुर
  2. विजय मोटवानी उर्फ अमन (23), हीरापुर रायपुर
  3. दिव्या जैन (24), हीरापुर रायपुर
  4. नितिन पटेल (19), मूल निवासी रीवा (मप्र), वर्तमान रायपुर
  5. जसप्रीत कौर उर्फ बॉबी (25), हीरापुर रायपुर
  6. भूषण शर्मा उर्फ सूरज (30), टाटीबंध रायपुर (पहले से गिरफ्तार)

पुलिस की कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कबीरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई में कई निरीक्षक, उपनिरीक्षक और आरक्षकों की टीम ने भाग लिया।

आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने इसे नशे के खिलाफ चल रही मुहिम की बड़ी सफलता बताया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!