नई दिल्ली

जीएसटी रेड : आशिकी पान मसाला निर्माता के घर छापा

दिल्ली न्यूज़ धमाका // आशिकी ब्रांड के नाम से खैनी और पान मसाला बनाने वाली कंपनी के मालिक के घर समेत कई ठिकानों में जीएसटी की सेंट्रल टीम ने दबिश दी है. ये दबिश उत्तर प्रदेश के पांडेयपुर की प्रेमचंद नगर कॉलोनी में निवास स्थान से शुरू हुई. नई दिल्ली स्थित सीजीएसटी के महानिदेशक जांच कार्यालय के 35 अधिकारी व कर्मचारियों की टीम ने कार्रवाई की. जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कारोबारी ने करोड़ों रुपये का स्टॉक कहीं प्रदर्शित नहीं किया है और जीएसटी की चोरी की है.

जानकारी के मुताबिक आशिकी ब्रांड के नाम से खैनी और पान मसाला बनाने वाले कारोबारी देश के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल चेन का संचालक भी है. कारोबारी की फर्म की खैनी और पान मसाला जौनपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़ समेत आसपास के अन्य इलाकों में सप्लाई होता है. उसकी गोइठहां, नक्खीघाट, सोयेपुर में फैक्ट्रियां और गोदाम हैं.

दबिश के बाद अधिकारी पिछले वर्षों के जीएसटी रिटर्न के दस्तावेजों का स्टॉक के कागजातों से मिलान करा रहे है. साथ ही आयकर रिटर्न में दर्शाए गए आंकड़ों और बिल-बाउचर की भी जांच की जा रही है. कारोबारी ने रीयल एस्टेट में भी करोड़ों रुपये निवेश किए हैं. इस कारोबारी के यहां साल 2004-05 में आयकर विभाग ने भी छापेमारी की थी. सेल्स टैक्स और सर्विस टैक्स विभाग की भी छापेमारी हो चुकी है.

अफसरों ने छापेमारी के दौरान कारखाने में मौजूद सभी कर्मचारियों को परिसर न छोड़ने को कहा और उनके मोबाइल फोन जब्त कर लि

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!