छतीसगढ़रायपुर

रोजगार दो नशा नहीं: कांग्रेस ने लांच किया पोस्‍टर, छत्‍तीसगढ़ से दिल्‍ली जाएंगे 1200 से ज्‍यादा कार्यकर्ता

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई इस प्रेस वार्ता को प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा संबोधित किया गया इसमें आने वाले दिनांक 16 अक्टूबर 24 को नई दिल्ली में होने वाले भारतीय युवा कांग्रेस का “नौकरी दो नशा नहीं” हल्ला बोल प्रदर्शन नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में पूरे देश भर से आए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं प्रदर्शन किया जाएगा।।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया की आने वाले 16 अक्टूबर को नई दिल्ली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय वापी प्रदर्शन नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु जी के नेतृत्व में किया जाएगा। इसमें हम केंद्र की मोदी सरकार को नींद से जागने का प्रयास करेंगे यह आंदोलन का टैगलाइन “नौकरी दो नशा नहीं” हल्ला बोल रखा गया है। जिस प्रकार 2014 से केंद्र में मोदी सरकार आई है आज 10 वर्षों में सरकार युवाओं को थमने का ही कार्य किया है सिर्फ कागजों पर ही इनकी योजनाएं रही है युवाओं को रोजगार नहीं मिला है।

स्किल इंडिया और मेक इन इंडिया के नाम पर युवाओं को ठगा गया है। जहां लोगों को रोजगार और नौकरी नहीं मिल रही है उल्टे आज देश भर में नशे का व्यापार चरण सीमा पर चल रहा है। युवा नशे की ओर लगातार जा रहे हैं और देश के बाहर से आए हुए ड्रग्स जैसी चीज पूरे देश में फैल चुकी है। इसको लेकर हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से 1200 की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नई दिल्ली में शामिल होंगे अलग-अलग माध्यम से नई दिल्ली पहुंचने का कार्य कार्यकर्ता आज से ही चालू कर दिए हैं और पूरे देश भर से हजारों की संख्या में इस आंदोलन में युवा आएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!