बिलासपुर

बिलासपुर जोन की लड़कियों ने तेलंगाना में लहराया परचम:50वीं सीनियर नेशनल हैंडबाल वीमन चैंपियन में भारतीय रेल को सिल्वर मेडल

बिलाशपुर न्यूज़ धमाका // दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर की महिला हैंडबॉल टीम ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित 50वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल वीमन चैम्पियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया है। भारतीय रेल की टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मैडल हासिल करने पर महाप्रबंधक ने उन्हें शाबाशी दी है।

भारतीय रेल की टीम में निक्की को मिला खेलने का मौका

भारतीय रेल की टीम में निक्की को मिला खेलने का मौका

इस टीम ने बिलासपुर की दो खिलाड़ी सुमन और निक्की भी शामिल हुईं। गोलकीपर के स्थान पर खेल रहीं सुमन ने अपने फुर्तीले कदमों से भारतीय टीम के कई गोल होने बचाए। इसी तरह लेफ्ट विंग में खेल रहीं सुमन ने बॉल को हमेशा ही प्रतिद्वंदी टीम के पाले में रखा। चैम्पियनशिप में भारतीय रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की खिलाड़ी सुमन तथा निक्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे आलोक कुमार ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उन्हें और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।

अपनी टीम के लिए सुमन ने शानदार प्रदर्शन किया

अपनी टीम के लिए सुमन ने शानदार प्रदर्शन किया

29 मार्च से चल रही थी प्रतियोगिता
तेलंगाना के सिकंदराबाद में 50वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल वीमन चैम्पियनशिप का आयोजन 29 मार्च से चल रहा था। इसमें शामिल होने के लिए भारतीय रेल की तरफ से दोनों खिलाड़ियों का चयन किया गया था।इस चैम्पियनशिप का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में टीम को दूसरा स्थान हासिल हुआ। दोनों खिलाड़ियों के शहर लौटने पर उनका स्वागत किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!