छतीसगढ़सूरजपुर

घर में लगी आग : पांच मवेशियों की मौत, धान और पैरावट भी जलकर खाक 

 सूरजपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में घर में आग लगने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। देर रात आग लगने के बाद ग्रामीणों ने समय रहते हुए आग पर काबू पाया जिसके चलते बड़ी घटना टल गई। वहीं आग की चपेट में आने के कारण धान और पैरावट भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग लगने की कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।  

दरअसल यह पूरा मामला ग्राम पंचायत सोनपुर का है। जहां के रहने वाले दिलकेश्वर साहू के मकान में आग लग गई। अचानक लगी आग में कारण झुलसने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। वहीं घर के पीछे हिस्से में रखे धान और पैरावट भी जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक भूलन सिंह मारवी भी घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना की पूरी जानकारी लेते हुए राजस्व अमला को तत्काल सहायता पहुँचाने की बात भी कही है। 

समय रहते आग पर पाया गया काबू 

ग्रामीणों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिसके कारण बड़ी घटना होने से टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं SDM ने बताया कि, तहसीलदार को प्राकृतिक आपदा का प्रकरण बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, पीड़ित को तत्काल ही सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!