छतीसगढ़कोंडागांव

कोंडागांव में ट्रैक्टर शोरूम में भीषण आग लगने से कई ट्रैक्टर जलकर खाक, मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

 कोंडागांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोंडागांव स्थित ट्रैक्टर शोरूम में शनिवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान शोरूम में खड़े कई ट्रैक्टर आग की चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए। वहीं आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं घटना से शोरूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया साथ ही करोड़ों के नुकसान की भी आशंका  है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की में जुट गई थी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि शोरूम को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी। फिलहाल घटना में किसी भी व्यक्ति की हताहत होने की खबर नहीं मिली है। लेकिन इस घटना में करोड़ों की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!