छतीसगढ़रायपुर

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए स्कूटी सवार, महिला की मौके पर हुई मौत, 2 मासूम घायल…

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे सांकरा में आज सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें महिला की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि दूसरे बच्चे को भी मामूली चोट आई है. यह हादसा सांकरा से सिमगा की अंडरब्रिज विहीन सिक्स लाइन पर हुआ. राहगिरों से घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल बच्चों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

यह हादसा तब हुआ जब महिला अपने दो बच्चों के साथ रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी. जैसे ही वह सांकरा स्थित दिलबाग के सामने से सर्विस रोड से सिक्स लाइन की ओर बढ़ी, तभी टाटीबंध की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई और बच्चे घायल हो गए.

ग्रामीणों का कहना है कि जब सिक्स लाइन का निर्माण नहीं हुआ था, तब इस मार्ग पर हादसों की संख्या बहुत कम थी. लेकिन सिक्स लाइन बनने के बाद सांकरा में अंडरब्रिज का निर्माण न होने से यह सड़क एक “खूनी लाइन” में तब्दील हो गई है. सांकरा से सिल्तरा तक की सिक्स लाइन के पूर्व और पश्चिम दिशा में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां और गांव स्थित हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों मजदूर और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इस सिक्स लाइन को पार करते हैं. अंडरब्रिज की कमी के कारण यह लोग लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं.

सांकरा के ग्रामीण लंबे समय से अंडरब्रिज की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे यह सड़क हादसों का प्रमुख कारण बन गई है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!