छतीसगढ़रायपुर

बाप-बेटा बेच रहे थे गांजा, अफीम और नशीली टैबलेट्स: पुलिस ने मारा छापा, बुजुर्ग गिरफ्तार, बेटा फरार

आरोपी गिरफ्तार

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी में शामिल एक बुजुर्ग आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया है, जबकि उसका बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा, अफीम और प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स जब्त की हैं।


छापा: छोटा हाथी वाहन बना तस्करी का अड्डा

सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पंडरी थाना पुलिस की टीम ने स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरीना के सामने एक छोटे हाथी वाहन पर छापा मारा। वाहन के केबिन टूल बॉक्स में अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

छापे के समय वाहन में मौजूद एक युवक भाग निकला, जबकि मौके पर मौजूद रमेश पेशवानी नामक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया।


घर में छिपाकर रखी थी अफीम और टैबलेट्स

गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में आरोपी रमेश ने कबूल किया कि वह और उसका पुत्र मिलकर गांजा, नाइट्रोजेपम टैबलेट और अफीम की बिक्री करते हैं।
उसने यह भी बताया कि मादक पदार्थ उनके घर के बरामदे में लकड़ी के ड्रॉअर में छिपा कर रखे गए हैं। पुलिस जब रमेश के घर पहुंची तो वहां से भी भारी मात्रा में गांजा, नशीली टैबलेट्स और अफीम बरामद की गई।


बरामदगी का ब्यौरा:

  • गांजा – 1.172 किलोग्राम
  • नाइट्रोजेपम टैबलेट्स – 100 नग (प्रतिबंधित)
  • अफीम – 0.286 ग्राम
  • अन्य सामान – एक छोटा हाथी वाहन, मोबाइल फोन
  • कुल अनुमानित मूल्य – ₹7.5 लाख

कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच

पुलिस ने रमेश पेशवानी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20बी(2), 18बी, 22बी, 25, 29 के तहत प्रकरण क्रमांक 196/25 में मामला दर्ज किया है।

वहीं आरोपी का बेटा अब तक फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह तस्करी के मुख्य संचालन में शामिल था और उसके खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जल्द जारी हो सकता है।


पुलिस की अपील

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशीले पदार्थों के व्यापार की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के खिलाफ “सख्त संदेश” के रूप में देखा जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!