छतीसगढ़महासमुंद

बड़े भाई ने शराब के नशे में अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या

बसना न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बड़े भाई ने शराब के नशे में छोटे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। आपसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

दरअसल यह पूरा मामला सांकारा थाना क्षेत्र का है। जहां पर बड़े भाई ने नशे की हालत में छोटे भाई की हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बड़े भाई शराब की हालत में था तभी किसी बात को लेकर मृताक्क छोटे भाई से विवाद हो गया। मृतक ने अपने बड़े से कहा काम धंधा नहीं करते हो, हमेशा शराब के नशे में रहते हो। घर को मैं चलाता हूं। इसी बात पर आरोपी आक्रोश में आकर तुझे जान से मार दूंगा कहते हुए अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 103 (1) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

वहीं कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में नशे से परेशान होकर सौतेले भाई की हत्या कर दी। नींद में सोने के दौरान उसके गले और पेट पर चाकू से हमला कर दिया। उसने बचने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं बच पाया। घर वालों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

मृतक चंदन साहू घर में नशे की हालत में अक्सर विवाद करता था। जिससे पूरा परिवार परेशान रहता था। यह बात उसके बड़े भाई डोमार साहू को पसंद नहीं थी। वह उसे अक्सर टोकता रहता था। जिसके चलते दोनों के बीच में विवाद होता रहता था। चंदन से परेशान होकर उसके बड़े भाई डोमार ने उसे मारने का प्लान बनाया और जब चंदन नींद में था, तब उस पर उसके बड़े भाई ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार चंदन के बड़े भाई आरोपी डोमार साहू ने उसके शरीर पर लगातार शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर वार किया। इस दौरान चंदन दर्द में चीखा जिससे घर वाले नींद से जाग गए। उन्होंने चंदन को देखा तो चंदन गंभीर हालत में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद घर वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!