छतीसगढ़बालोद

पूर्व वन मंत्री अकबर की जमानत याचिका कोर्ट ने कर दी ख़ारिज,शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप

बालोद न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। बालोद के जिला सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई थी। हेडमास्टर को सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में पूर्व मंत्री अकबर आरोपी है।

दरअसल डोंडी थाना अंतर्गत हेडमास्टर के सुसाइड मामले में पूर्व मंत्री अकबर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे है। इसी फैसले पर सुनवाई करते हुए बालोद के जिला सत्र न्यायाधीश ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा की  मामला गंभीर है, ऐसे  में मामले में अधूरी विवेचना जांच को प्रभावित कर सकते है। साथ ही साक्ष्यों को छेड़छाड़ कर सकते है। मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी।

दरअसल यह पूरा मामला बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव का है। जहां पर शिक्षक दिवस के दिन एक हेडमास्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना को दी गई। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस लाश के आसपास खोजबीन शुरू किया तो एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया था।

सुसाइड नोट में हेडमास्टर ने लिखा है कि, नौकरी के नाम पर ठगे गए पैसे को अब तुम दिलाओगे। ऐसा एक व्यक्ति के नाम के साथ उल्लेखित किया था । सुसाइड नोट में कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल थे। वहीं पुलिस ने अब इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। इन आरोपियों पर ठगी के साथ साथ आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गम्भीर मामले में अपराध दर्ज है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!