छतीसगढ़कवर्धा

सनकी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने जीजा को बेरहमी से पीटा

कवर्धा न्यूज़ धमाका- आरोपी साला विश्वामित्र और उसके चार दोस्तों ने जीजा धर्मराज वर्मा को कमरे में बंद कर बेल्ट और पाइप से गंभीर चोट पहुंचाया. मारपीट का खबर लगते ही गांव वालों ने युवक को उसके साले के चंगुल से छुड़ाया और मारपीट करने वाले लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. मामले में पुलिस ने यह मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के नाउडीह गांव का है.

पीड़ित धर्मराज का आरोप है पारिवारिक विवाद के चलते उसका साला चार गुंडों के साथ मिलकर उसके घर घुसा और कमरे में बंद कर नंगे कर बेरहमी से पीटा. साथ ही मारपीट का वीडियो भी बनाया है. इतना ही नहीं युवक के प्राइवेट पार्ट को जलाने की भी कोशिश की. पीड़ित का कहना है उसका ससुर विश्व हिन्दू परिषद का प्रदेश अध्यक्ष है जिनके दम पर उनका साला गुंडागर्दी करता है और इसी के दम पर मारपीट किया है. फिलहाल पुलिस ने मारपीट करने वाले सभी युवकों को गिरफ्तार जार किया है और मामले की जांच में जुट गई है.

थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया आहत युवक का डॉक्टरी मुलायजा कराया जा रहा है. इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!