छतीसगढ़बेमेतरा

शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम : खेल-खेल से बच्चों में सीखने जगी उमंग, बच्चों के साथ माताओं की भी रही सहभागिता 

bemetra

बेमेतरा न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय गुनरबोड़ में शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को स्थानीय खेल के साथ -साथ शिक्षण आधारित खेल का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने स्थानीय खेल बिल्लस, पिट्टूल, फुगड़ी खेल का आनंद लिया। इसके साथ ही बच्चों को गणित आधारित खेलकूद भी कराया गया। जिसमें खेल -खेल में बच्चों को संख्या पहचान, घटते क्रम, बढ़ते क्रम में संख्याओं को जमाना, अंको और शब्दों में लिखना आदि बच्चे मजे से सीख गए। बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। 

बच्चों के साथ माताओं की भी सहभागिता 

इन सभी गतिविधियों में बच्चों के साथ -साथ माताओं ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। मीनाक्षी, कुंती, बजरंग, लावण्या, पवन, पुष्पेंद्र, आदि बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इंद्राणी, मधु, उर्मिला, आदि माताएं अपने बच्चों के साथ खेल में शामिल हुए और बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इसके साथ ही भविष्य में इस तरह से आयोजन और भी होता रहे ऐसा अनुरोध किया।

प्रधानपाठक ललित निर्मलकर ने सभी का जताया आभार 

इस मौके पर शाला के प्रधान पाठक ललित निर्मलकर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसी तरह और भी सहयोग  के लिए आमंत्रित किया। सभी खेल गतिविधि शाला की शिक्षिका विधि शर्मा के द्वारा कराया गया। पूरे दिन बच्चों में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा बच्चे बहुत उत्साहित रहे। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!