छतीसगढ़

डोमनी नाले का पुल क्षतिग्रस्त : विधायक टोप्पो ने किया निरीक्षण, दिया नया पुल निर्माण का आश्वासन

Domni Nala bridge

बतौली न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भूसू राजपुरी पहुंच मार्ग में डोमनी नाला का पुल काफी सालों से क्षतिग्रस्त है इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चों सहित कई ग्राम पंचायत के लोग प्रभावित हो रहे हैं, जिसके लिए लगातार पिछले सरकार में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने इस पुल को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन इस टूटे हुए पुल की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। 

डोमनी नाला की इस टूटे हुए पुल की समस्या को लेकर कुछ दिन पूर्व क्षेत्र की जनताओं ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से मुलाकात की थी, और समस्या से अवगत कराया था । समस्या की गंभीरता को देखते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने तत्काल डोमनी नाला का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के समय क्षेत्र की जनता भी काफी संख्या में उपस्थित थी।

समस्या को लेकर मंत्री से की बात: टोप्पो

निरीक्षण के दौरान विधायक रामकुमार टोप्पो ने ग्रामीणों की उपस्थिति में ही संबंधित विभाग के मंत्री से फोन में चर्चा कर डोमनी नाला की समस्या के बारे में जानकारी दी। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था की बहुत जल्द डोमनी नाला में नया पुल का निर्माण होगा। विधायक रामकुमार टोप्पो ने ग्रामीणों से यह भी कहा दिया था कि, जब तक डोमनी नाला में नया पुल की स्वीकृति व टेंडर प्रक्रिया पूरा कर भूमि पूजन ना हो जाए, तब तक मैं राजपुरी और अन्य ग्राम पंचायत जो इस पुल के कारण प्रभावित है उस ग्राम पंचायत में नहीं जाऊंगा।

 क्षेत्र वासियों को मिलेगा नया पुल

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि, बहुत जल्द क्षेत्र वासियों को नया पुल का सौगात मिलने वाला है। इस पुल की स्वीकृति होकर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गया है,बहुत जल्द क्षेत्र के जनताओं की उपस्थिति में इस पुल का भूमि पूजन होगा । इसके साथ ही नया पुल निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, और हम बहुत जल्द क्षेत्र की जनता से मुलाकात करेंगे। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का विधायक बने हुए महज 7 माह ही हुए हैं और उन्होंने कई बड़े समस्या वाले जगहों के कार्यों की स्वीकृत कर ली हैं। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!