
मुंबई न्यूज़ धमाका /// मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) महाराट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की हिरासत बढ़ाए जाने की मांग करेगा. देशमुख को इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था. देशमुख की हिरासत की अवधि आज खत्म हो रही है. पीएमएलए (PMLA) कोर्ट में पेश करने से पहले आज सुबह उन्हें नियमित मेडिकल चेकअप के लिए कोर्ट ले जाया गया. पूर्व मंत्री और उनके परिवार ने गलत तरीके से अर्जित संपत्ति को व्हाइट करने के लिए 27 कंपनियों का इस्तेमाल किया और एजेंसी को सबूतों के साथ उनसे पूछताछ करने के लिए अधिक समय की जरूरत है.
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर मुंबई के पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी परमबीर सिंह ने भ्रष्टाचार और जबरन वसूली का आरोप लगाया है. परमबीर सिंह भी फिलहाल फरार हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को इसी तरह के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है.




