छतीसगढ़बीजापुर

दंतेवाड़ा-बीजापुर प्रवास पर सीएम साय : मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की, बीजापुर जिले में कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

CM Sai received a grand welcome at the helipad

बीजापुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों के प्रवास पर हैं। सबसे पहले सीएम साय दंतेवाड़ा पहुंचे। उन्होंने वहां मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और वन मंत्री केदार कश्यप मौजूद रहे। 

सीएम साय ने प्रवास के दौरान सर्किट हाउस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत केसर- आम का पौधा लगाया। वहीं डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप ने नारियल का पौधा लगाया। जबकि, बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बादाम और विधायक चैतराम अटामी ने कटहल का पौधा लगाया। 

दंतेवाड़ा जिले में 12 लाख से ज्यादा पौधे लगाए

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा जिले में 12 लाख से ज्यादा पौधे लगाए। 

बीजापुर में सीएम साय ने युवाओं से की चर्चा 

इसके बाद वे एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे। पुलिस लाइन हैलीपैड में स्थानीय जनुप्रतिनिधि, कलेक्टर संबित मिश्रा और पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने किया। इसके बाद उन्होंने सेंट्रल लाइब्रेरी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बीजापुर जिले के युवाओं से चर्चा की। 

ये रहे मौजूद

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, जिला प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और विधायक चैतराम अटामी और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!