छतीसगढ़बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर बलौदाबाजार जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा

mahanadi river

 बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ में बीते दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। राज्य के बलौदाबाजार जिले में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश जारी है। जिसके कारण जिले के नदी नाले उफान पर है। भारी बारिश के चलते जन जीवन प्रभावित हो गया  है, कई गाँव टापू में तब्दील हो गए है और उनका संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।


भारी बारिश के कारण महानदी उफान पर 

लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है। इसी बीच गंगरेल डैम से पानी छोड़ा गया है । बाढ़ के खतरे को देखते हुए बलौदाबाजार जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले के कई गाँव महानदी के किनारे बसा हुआ है, डैम से पानी छोड़े जाने की स्थिति में गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी अधिकारियो को फिल्ड में जाने और महानदी के किनारे  में बसे गांवों में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए  है।


एसडीआरएएफ एवं स्वास्थ्य टीम अलर्ट 

पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, खतरे से निपटने के लिए एसडीआरएएफ एवं स्वास्थ्य की टीम को  पूरी तैयारी के साथ रहने के निर्देश दिए है। भारी बारिश के कारण महानदी उफान पर है, गंगरेल बांध से पानी छोड़ने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे तटीय इलाके के निचले गावों के प्रभावित होने की संभावना रहती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!