छतीसगढ़रायपुर

नीट का रिजल्ट जारी होने के बाद अब रजिस्ट्रेशन और फिर काउंसिलिंग के साथ एमबीबीएस में प्रवेश का सिलसिला शुरू 

doctor

रायपुर न्यूज़ धमाका – नीट का रिजल्ट जारी होने के बाद अब रजिस्ट्रेशन और फिर काउंसिलिंग के साथ एमबीबीएस में प्रवेश का सिलसिला शुरू होगा, लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग के लिए डॉक्टर की पढ़ाई आसान नहीं है। सरकारी कॉलेजों की सीमित सीटों में प्रवेश मिल गया तो ठीक, नहीं तो निजी कॉलेजों के लिए भारी भरकम फीस जुटाना आसान नहीं होगा। यह जानकर हैरत होती है कि शासकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई ढाई से तीन लाख रुपए में पूरी हो जाती है, लेकिन इसके लिए निजी मेडिकल कालेज में चालीस लाख रुपए तक देना पड़ता है, जो तेरह गुना महंगा है।

राज्य में पिछले साल निजी मेडिकल कालेजों की फीस साढ़े सात से आठ लाख रुपए सालाना थी। उस दौरान तीन मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 450 सीटें थीं। पिछले सत्र तक राज्य में तीन मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 450 सीट थी। वर्ष 2024-25 के शिक्षण सत्र के लिए दो और कालेजों को अनुमति मिलने के बाद सीटों की संख्या बढ़कर 650 हो गई है। छात्रों के 

पिछली बार निजी मेडिकल कालेजों की फीस

  1. रायपुर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज – 745187
  2. श्री शंकराचार्य इंस्टिट्‌यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज – 799187 
  3. श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज – 7850187 

उच्चतम स्तर पर फीस 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष  डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि, प्रदेश में निजी मेडिकल कालेजों की फीस उच्चतम स्तर पर है। मध्य वर्ग के लोगों को पढ़ाई प्रारंभ करने के पहले आर्थिक स्थिति का आकलन करना पड़ता है। निजी मेडिकल कालेजों की फीस गाइडलाइन निर्धारित कर विशेषज्ञों की कमेटी तय करती है। अक्सर प्राइवेट मेडिकल कालेज इसका पालन नहीं करते। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!