छतीसगढ़कोंडागांव

निंदाई को लेकर हुआ विवाद, गुस्साए पिता ने चाकू से वार कर बेटे की हत्या

Accused father in police custody

फरसगांव न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के फरसगांव में एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी है। पिता ने बेटे को खेतों में निंदाई करने को कहा, जिसके बाद दोनों के बीच में विवाद बढ़ गया। जिसके बाद गुस्साए पिता ने चाकू से वार कर बेटे की हत्या कर दी। उरंदाबेडा थाना क्षेत्र के मोदे बेड़मा की है यह घटना। 

मिली जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर की शाम को पिता ने अपने पुत्र को खेतो में निदाई कार्य (घास निकालने ) के कार्य के लिए कहा। निदाई कार्य के लिए 3 किवंटल धान बेचना पड़ेगा। इसी बात को लेकर पिता और पुत्र की आपस में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी की बेटे दल सिंह ने अपने पिता लछमा राम पर हाथ उठा दिया। जिसके पश्चात गुसाए पिता ने पास में पड़े धारदार चाकू से बेटे के पेट पर वार कर दिया। जिससे बेटा अचेत होकर आंगन में गिर पड़ा। जहां अत्याधिक खून बह जाने की वजह से बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!