छतीसगढ़जगदलपुर

छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर के पास मालगाड़ी दुर्घटना, आमागुड़ा स्टेशन पर दो वैगन पटरी से उतरे

छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर के पास मालगाड़ी दुर्घटना, आमागुड़ा स्टेशन पर दो वैगन पटरी से उतरे

जगदलपुर न्यूज़ धमाका – छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर से करीब 16 किलोमीटर दूर नगरनार के समीप आमागुड़ा स्टेशन में मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरने की घटना सामने आई है। यह हादसा कल रात हुआ जब नगरनार स्टील प्लांट से क्वाइल भरकर विशाखापत्तनम जा रही मालगाड़ी के दो बैगन लूप लाइन में पटरी से उतर गए।

गनीमत यह रही कि हादसा लूप लाइन पर हुआ, जिससे मुख्य रेल मार्ग पर आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। रेलवे विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत स्थिति का जायजा लिया और फिलहाल पटरी को साफ करने का कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जल्द ही लूप लाइन को पूरी तरह से बहाल कर लिया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस घटना से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है। रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!