छतीसगढ़सरगुजा

कांग्रेस का चक्काजाम, 1 घंटे तक थमे वाहन के पहिए, पढ़िए क्या है पूरा मामला

सरगुजा न्यूज धमाका –  कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सड़क का अंबिकापुर शहर के शैलगिरी होटल के सामने टायर जलाकर चक्का जाम किया गया। दरसअल अंबिकापुर शहर पहुंच मार्ग नेशनल हाईवे 43 सड़क पिछले कई सालों से जर्जर हो गई है. साथ ही स्थानीय लोग सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों के साथ ही धूल से परेशान है। जिसको देखते हुए कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ खस्ताहाल सड़क को लेकर सड़क पर टायर जलाकर चक्का जाम किया। इस सड़क पर आने-जाने वाले गाड़ियों के पहिए 1 घंटे तक थमे रहे। इधर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक एवं नेशनल हाईवे सड़क के अधिकारियों ने सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद चक्का जाम समाप्त किया गया,बहरहाल इस खस्ताहाल सड़क पर विधायक, सांसद सहित जिले के कलेक्टर ने दौरा भी किया था। बावजूद इसके आज तक सड़क बनाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। अब देखना होगा कि कांग्रेस के द्वारा किये गए चक्का जाम के बाद जल्द सड़क बनाने का अधिकारियो ने आश्वासन तो दिया है मगर देखने वाली बात होगी की कब तक इस सड़क पर चलने वाले राहगीर और लोगो को इस धूल भरी सड़क और गड्ढों से होकर गुजरना होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!